रामपुर। आज दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क रामपुर में पूर्व निर्धारित एजेंट के अनुसार शाम 3:40 पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक का आयोजन
किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंडित राम बाबू शर्मा जिला अध्यक्ष ने की तथा बैठक का संचालन जिला मंत्री जगदीश कुमार पटेल ने किया बैठक में लगभग डेढ़ दर्जन विभागीय संगठनों के पदाधिकारी ने भाग लिया बैठक
में प्रदेश से प्राप्त पत्रों को पढ़कर सुनाते हुए जगदीश कुमार पटेल जिला मंत्री ने सभी को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश द्वारा आंदोलन आत्मक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला कार्यकारिणी को निर्देशित किया गया है
जिसमें पुरानी पेंशन नीति बहाल करने जैसी अनेक गंभीर समस्याओं पर विचार किया गया जिसके शीघ्र निराकरण हेतु जनपद स्तर पर अधिकारियों से संपर्क स्थापित करके कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हेतु आंदोलन आत्मक रणनीति बनाते हुए प्रांत को भी अवगत कराया जाएगा।प्रांत ने अपने एक पत्र द्वारा निर्देशित किया है
कि अगले 6 माह मार्च 2025 तक प्रत्येक संगठन द्वारा अपनी संवर्गीय समस्याओं पर जिले स्तर से लेकर के प्रदेश स्तर तक का समय वद्ध और क्रमबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन,मशाल जुलूस, काली पट्टी बांधकर ,भूख हड़ताल करके कार्य का बहिष्कार कर जिले में रैली व प्रदर्शन करके फिर से प्रदेश में रैली व प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की जाएगी।प्रांतीय पदाधिकारीगणों ने जिले कार्यकारिणी से यह अपेक्षा की है कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं
तो समयबद्ध एवं लोकतांत्रिक तरीके से जनपद स्तर पर तथा प्रदेश में आंदोलन करने के लिए शीघ्र कार्यक्रम बनाए जाएंगे ।प्रदेश ने यह भी अवगत कराया है कि माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के आने को शासना देशों के द्वारा समय-समय पर जिला स्तर के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया जाता रहा है
कि आप अपने मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारी से मासिक विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी की ज्वलंत शील समस्याओं का भी यथाशीघ्र निराकरण करते रहें। एक पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी रामपुर को भी अवगत कराया जाए की प्रदेश से प्राप्त माननीय मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के द्वारा समय-समय पर दिए गए
निर्देशों के अनुरूप मान्यता प्राप्त कर्मचारियों के संगठनों के पदाधिकारी से भी वार्ता कर उनके संगठनों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश जारी करें। इस विषय में जनपद स्तर की कार्यकारिणी के पदाधिकारी जिले स्तर के अधिकारियों से समय-समय पर शिष्टमंडल के रूप में औपचारिक वार्ता करते रहें।
उपरोक्त के क्रम में आज बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया की जिला कार्यकारिणी गेट मीटिंग के रूप में सभी विभागों के कार्यालय में जाकर के उनके मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारी से भेंट वार्ता करेंगे और उसके बाद उनकी समस्याओं का लिखित में एक पत्र प्राप्त करेंगे
जिस पर जिलाधिकारी रामपुर से समय लेकर के उनका यथाशीघ्र निराकरण कराने के लिए प्रयास करते रहेंगे। टीम में कोर कमेटी के 6 सदस्यों को चुना गया है जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुराद खान कोषाध्यक्ष चौधरी विश्व बंधु संगठन मंत्री दिलशाद अली पास राजकीय मुद्रणालय संघ से श्री चंद सैनी जगदीश
पटेल जिला संप्रेक्षक वेद प्रकाश गंगवार बरकत अली इत्यादि शामिल रहेंगे आज की बैठक में संरक्षक श्री परवेज अहमद खान नरेंद्र पाल सिंह कोषाध्यक्ष विश्व बंधु संगठन मंत्री दिलशाद अली पाशा राजकीय प्रेस से प्रचार मंत्री श्री श्री चंद
सैनी इंदल सिंह बड़ी उपाध्यक्ष मुराद खान कांति गंगवार इंदल सिंह विश्व बंधु कोषाध्यक्ष जी आनंदपाल सिंह मनोज कुमार शर्मा अमर सिंह रविंद्र सिंह पाल कासिम अली मोहम्मद
कासिम खान शिशुपाल सिंह मनोज कुमार मीडिया प्रभारी गौरव सक्सेना अक्षय भटनागर धर्मेंद्र कुमार सैनी ग्राम विकास विभाग से लेखपाल रिचा सक्सैना अरुण कुमार सक्सेना विनीता पटेल पीयूष कुमार इत्यादि ने बैठक में भाग लिया है।