एसडीएम ने किया नगर पालिका का निरीक्षण, मिली कई खामियां

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एसडीएम ने किया नगर पालिका का निरीक्षण, मिली कई खामियां

Wednesday, October 2, 2024 | October 02, 2024 Last Updated 2024-10-02T10:34:25Z
    Share
एसडीएम ने किया नगर पालिका का निरीक्षण, मिली कई खामियां
 बदायूंबिल्सी मै एसडीएम रिपुदमन सिंह ने आज सोमवार की सुबह करीब दस बजे स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश स्टाफ मौजूद मिला।

इसके बाद नगर की नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से करोडों रुपए की लागत से लगाए गए सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। जो मौके पर बंद मिला। जिसके कारण नगर में बिजली के अभाव में पथ प्रकाश व्यवस्था चौपट रहती है।

 साथ ही बिजली न होने पर पेयजल आपूर्ति भी नहीं मिल पाती है। उन्होने पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रभारी निशांत वाष्र्णेय से इसके संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही इसकी पत्रावली शीघ्र प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए है।

इसके अलावा एसडीएम ने पुराने सामान का रजिस्टर मांगा। जिसपर कोई भी कर्मचारी इसको उपलब्ध नहीं करा सका। जिसपर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

डेंगू और मलेरिया को लेकर नगर में रोजाना कीटनाशक दवाई का छिड़काव और नगर में पर्याप्त मात्रा फांगिंग कराए जाने के निर्देश सफाई प्रभारी को दिए है।


ताकि नगर में किसी तरह के संक्रामक रोग न फैलने पाए। इस मौके पर चैयरमेन पति ओमप्रकाश सागर भी मौजूद रहे। एसडीएम के निरीक्षण के बाद पालिका कर्मचारियों में खासा हड़कंप मचा हुआ है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close