पानी के कैंपर को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पानी के कैंपर को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Sunday, October 20, 2024 | October 20, 2024 Last Updated 2024-10-20T14:12:30Z
    Share
पानी के कैंपर को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
सम्भल चंदौसी मौलागढ़ पुलिया पर वाटर प्लांट पर पानी के कैंपर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

 मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चंदौसी के मौलागढ़ निवासी सर्वेश कुमार पानी का प्लांट चलाता है। शनिवार की दोपहर आवास विकास कॉलोनी के दो युवक प्लांट पर पानी का कैंपर लेने आए थे।

 यहां किसी बात को लेकर दोनों युवकों की प्लांट स्वामी से कहासुनी हो गई। जिस पर युवकों ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

विवाद में सर्वेश के सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गया। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। सड़क जाम हो गई।

इसी बीच सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षाें के लोग थाने पहुंच गए। एक दूसरे पर आरोप लगाए। बाद में संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close