इन्टर कॉलेज इस्लामनगर में महिला सुरक्षा व विभागीय योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इन्टर कॉलेज इस्लामनगर में महिला सुरक्षा व विभागीय योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन।

Tuesday, October 15, 2024 | October 15, 2024 Last Updated 2024-10-15T14:13:09Z
    Share
ब्लॉक प्रमुख इस्लामनगर की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के अन्तर्गत के0 एम0 इन्टर कॉलेज इस्लामनगर में महिला सुरक्षा व विभागीय योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन।

महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के अन्तर्गत जिसमें थाना इस्लामनगर की महिला आरक्षी प्रिया शर्मा द्वारा साइवर सुरक्षा की जानकारी देते हुये साइवर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकरी प्रदान की गयी। रवि कुमार संरक्षण अधिकारी द्वारा 1098 की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर किसी बच्चों को कोई भी समस्या है तो वह 1098 पर कॉल कर के अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। बाल विवाह अधिनियम में विहित प्राविधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जा रहे है तथा सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही वडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो कठिनाईयों की जानकारी कैम्प में आयी हुयी महिलाओं बालिकाओं को प्रदान की गयी। महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेशन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कारए दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान उ0 प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष स्पॉन्सरशिप आदि योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ ही साथ बाल श्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमें संरक्षण अधिकारी द्वारा महिला एवं बालिका हेतु कार्य कर रही हेल्पलाइन नं0 112 1090 181 102 108 प्रदान की गयी तथा बालिका एवं महिला सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा बताया गया कि मन्दिर मस्जिद रलवे स्टेशन बस स्टेशन ढावा दुकानो एवं कारखानों में बाल श्रम भिक्षवृति कर रहे 14 वर्ष से कम बालको बालिकाओं के रैस्क्यू एवं उनके पुनर्वासन आदि हेतु समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम बाल संरक्षण समिति के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बाल श्रम करा रहे लोगो के विरूद्ध बच्चो आदि के बीच में चर्चा कर यह बताया गया। कैम्प में आये हुये महिलाओं बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। यह भी बताया गया कि उपरोक्त सभी योजनाओं की जानकारी लाभ कलेक्टेªट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। ब्लॉक प्रमुख इस्लामनगर गजेन्द्र यादव द्वारा महिला हेल्पलाइन 1090 तथा 181 की जानकारी प्रदान की गयी तथा महिला सम्बन्धित कानूनों पर विस्तृत जानकारी बालिकाओं को दी गयी व इस अवसर पर इस्लामनगर थाना से महिला आरक्षी सुनीता, प्रिया शर्मा प्रभारी बाल परियोजना अधिकारी शाहीना रिजवी मुख्य सेविका शारदा देवी सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन, डॉ0 संजीव कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इस्लामनगर प्रभारी प्रधानाचार्य के0एम0 इन्टर कॉलेज व विद्यालय तथा विकास खण्ड इस्लामनगर की समस्त आगनवाडी उपस्थित रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close