राम ने तोड़ा शिव धनुष पेपल मैं धूमधाम से निकली श्री राम बारात

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राम ने तोड़ा शिव धनुष पेपल मैं धूमधाम से निकली श्री राम बारात

Wednesday, October 23, 2024 | October 23, 2024 Last Updated 2024-10-23T12:30:43Z
    Share
संवाददाता सुमित कुमार 

राम ने तोड़ा शिव धनुष पेपल मैं धूमधाम से निकली श्री राम बारात

राम ने तोड़ा शिव धनुष पेपल मैं धूमधाम से निकली श्री राम बारात

पेपल बदायूं में इस समय रामलीला चल रही है। शाम होते ही दर्शक रामलीला देखने के लिए घरों से निकल पड़ते हैं। रामलीला के कारण इस समय देर रात तक ग्राम पेपल में चहल पहल रहती है।श्री आदर्श रामलीला कमेटी में प्रभू श्रीराम ने शिव के धनुष को तोड़ा तो जय श्रीराम के
नारे से पूरा रामलीला परिसर गूंज उठा। जनक नंदिनी सीता ने प्रभू श्रीराम को वरमाला पहनाई। इस दृश्य केसाथ ही कलाकारों ने धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर व सीता-राम विवाह का भी शानदार मंचन किया। लीला के मंचन में दिखाया गया कि एक बार राजा जनक के राज्य में काफी दिन से बरसात नहीं हुई। चारों तरफ हाहाकार मचा था।

राजा जनक को पता चला कि प्रजा दुखी है तो उन्होंने ब्राह्मणों से मंत्रणा की। राजा ने ब्राह्मणों की आज्ञा मानकर सोने का हल चलाया। हल घड़े से टकराने पर सुंदर कन्या निकली। काफी समय से जनक के घर मेंभगवान शिव का पुराना धनुष रखा था। किसी कारण से सीता ने उस धनुष को अन्यत्र रख दिया। इसकी जानकारी होने पर जनक ने राज्य

में सीता स्वयंवर का आयोजन किया। तय किया कि जो इस धनुष को तोड़ेगा उसी से सीता का विवाह होगा। राज्य के बड़े-बड़े राजाओंको निमंत्रण दिया गया। लंकापति रावण भी स्वयंवर में पहुंचे। सभी राजाओं ने धनुष तोड़ने की कोशिश की लेकिन किसी से धनुष हिला तक नहीं।

विश्वामित्र ने अपने शिष्य राम को शिव के धनुष को तोड़ने का आदेश दिया। भगवान राम ने धनुष को तोड़ दिया। तोड़ने के बाद आज सुबह से ही दिन में रामबरात निकालने की तैयारी शुरू हो गई और लगभग 12:00 बजे के बाद पूरे पेपल में राम बारात निकाली गई। एवं राम बारात रामबारात में चौकी इंचार्ज राजीव सिंह चौहान ने अपने दल बल के साथ पुलिस प्रशासन व्यवस्था काफी सराहनीय रही। का जगह-जगह पुष्प वर्षा व गुलाल डालकर स्वागत किया गया।श्री राम के -जयकारे लगे। इसके 

इस मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकारी रामलीला अध्यक्ष श्री दुष्यंत सिंह रघुवंशी, पर जिला कार्यकारिणी,सदस्यराजेश शर्मा,श्री राम नरेश शर्मा, मुनीश शर्मा गौरव शर्मा,नीलेश सिंह रघुवंशी, निर्दोषश्रीमाली,विनय चौहान. रजत सिंह, योगेश चौहान . बाबू शर्मा.

रविलाल सिंह, सुदेश भदोरिया. अनुज सिंह. नन्हेंलाल प्रधान. जगन्नाथ शर्मा. शिवम शर्मा. मुकेश भदोरिया, संजीव दिवाकर योगेश पाल आदि सभी लोग मौजूद रहे.....
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close