भ्रष्टाचार के आरोप में दो लेखपाल निलंबित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भ्रष्टाचार के आरोप में दो लेखपाल निलंबित

Monday, October 21, 2024 | October 21, 2024 Last Updated 2024-10-22T04:17:17Z
    Share
भ्रष्टाचार के आरोप में दो लेखपाल निलंबित
 बदायूं । न्यायालय में विरासत का मामला दर्ज होने के बाद भी लेखपाल ने आर्थिक समझौते के आधार पर विरासत दर्ज कर दी। वहीं एक लेखपाल ने एक ही व्यक्ति के दो माह में तीन आय प्रमाण पत्र बना दिए। एसडीएम मोहित कुमार ने दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया है।

बरेली के मोहल्ला सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार निवासी प्रियंका ने एसडीएम को बताया कि गिरधरपुर गांव में उनकी पारिवारिक जमीन है। जमीन पर विवाद होने की वजह से विरासत का मामला न्यायालय में विचाराधीन है,

 लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल रामाशंकर शर्मा आर्थिक समझौते के आधार पर विरासत दर्ज कर दी। जबकि इसका अधिकार तहसीलदार को है। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने जांच कराई तो लेखपाल रामाशंकर शर्मा को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया।

वहीं अहरूईया के लीलाधर ने शिकायत की कि लेखपाल राकेश कुमार ने एक व्यक्ति के तीन आय प्रमाण पत्र दो माह के अंदर जारी कर दिए हैं। इस पर लेखपाल राकेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close