त्योहारों की आहट से बाजारों मे छाने लगी राैनक
रामपुर। बृहस्पतिवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके बाद दशहरा, करवा चाैथ, धनतेरस, दीपावली और भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहारों की आहट से बाजार राैनक छाने लगी है। नवरात्र और धनतेरस के लिए पहले से ही लोगों ने गाड़ियों के साथ ही अन्य
सामान की एडवांस बुकिंग करा रखी है। कुल मिलाकर त्योहार पर वाहन, इलेक्ट्राॅनिक, सराफा, बर्तन बाजार का कारोबार 400 करोड़ के पार जाने का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि नवरात्र से ही बाजार में रौनक शुरू हो जाती है। इससे बाजार में बूम आने की संभावना है।
नवरात्र पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में लोगों ने नवरात्र में अपने घरों में वाहन लाने के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी है। वहीं जिले में 250-300 छोटी-बड़ी दुकानें
रेडीमेड गारमेंट की हैं। दिवाली के लिए कढ़ाई वाला कुर्ता और पजामा या धोती की खरीदारी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा फैंसी गाउन महिलाओं की पसंद बन रहे हैं।