प्राथमिकता पर हो उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक की हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने अधिकारियों से उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के लिए कहा।
उन्होंने योजनाओं में अपेक्षित प्रगति के लिए कहा, वहीं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।