दीवाली महोत्सव का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दीवाली महोत्सव का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया।

Saturday, October 26, 2024 | October 26, 2024 Last Updated 2024-10-26T14:46:20Z
    Share
दीवाली महोत्सव का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया।
युवा संस्था एवं बदायूं गौरव क्लब द्वारा गांधी ग्राउंड बदायूं मे आयोजित दीवाली महोत्सव का उदघाटन मुख्य अथिति ब्रज क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने लाल फीता काटकर एवं सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।
इसके उपरान्त युवाओं द्वारा भगवान गणेश वंदना सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।जनपद बदायूं की पांच सामाजिक संस्थाओं द्वारा मुख्य अथिति दुर्विजय सिंह शाक्य का सम्मान किया गया।उत्तर प्रदेश गौरव क्लब द्वारा उत्तर प्रदेश गौरव रत्न सम्मान,अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा ,कारवा ए अमज़द अकादमी ,
भारतीय साहित्य दर्पण संस्था ,व्यापार मंडल एवं युवा संस्था द्वारा दुर्विजय सिंह शाक्य का सम्मान किया गया।कार्यक्रम आयोजक ऋतुराज खुसारिया एवं भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा द्वारा मुख्य अथिति ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का पगड़ी पहनाकर ,

शाल उड़ाकर,फूलमालाएं पहनाकर,प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया।इसके उपरांत सेलिब्रिटी अवार्ड सेरेमनी भी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अथिति ब्रज क्षेत्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने यंग पॉलिटिशियन का अवार्ड भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा,
यूथ आइकॉन का अवार्ड नवनीत गुप्ता,
 बेस्ट आर्किटेक्ट अवार्ड पल्लव रस्तोगी, बेस्ट फोटोग्राफर का अवार्ड मनोज कुमार, बेस्ट एंकर का अवार्ड आफान खान राजपूत, ब्यूटी क्वीन का अवार्ड दीपमाला मौर्य,बेस्ट शायर का अवार्ड अहमद अमज़दी एवं बेस्ट कवि का अवार्ड राजवीर तरंग को प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके उपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अथिति क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र भाजपा श्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि युवा संस्था द्वारा आयोजित दीवाली महोत्सव मे प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं।युवाओ के कंधो पर भारत का भविष्य निर्भर करता है।आज भारत अगर विश्वगुरु बनने के मार्ग पर अग्रसर है तो युवाओं की भागीदारी उसमे सबसे अहम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने करी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हर प्रसाद पटेल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल भी उपस्थित रही।कार्यक्रम का आयोजन ऋतुराज खुसरिया के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आफान खान राजपूत एवं भूराज सिंह राज लॉयर के द्वारा किया गया.

इस अवसर पर गौरव पाठक,रितेश उपाध्याय,शांति स्वरुप शर्मा,सोनेश शंखधार,कुनाल सक्सेना सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close