अतिक्रमण के कारण लावेला से नई सराय तक जाम से जूझते लोग
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र लावेला चौक से नई सराय पुलिस चौकी तक दिनभर भीषण जाम लगा रहा, ऐसा तब है जबकि इस रोड पर दो जगह यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी पर रहते हैं।
जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे हो रहा अतिक्रमण भी है। सोमवार को लगे जाम में स्कूली बसें फंसने से छात्रों के अलावा अन्य लोगों को भी परेशानी हुई।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। बीच चौराहे पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के चलते शहर की प्रमुख सड़क लावेला से नई सराय चौकी तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
ट्रैफिक पुलिस जाम से निजात दिलाने की कोशिश करती है फिर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता। भीषण गर्मी में जाम के चलते आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।