दहेज लोभियों के द्वारा की गई बहु की पिटाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दहेज लोभियों के द्वारा की गई बहु की पिटाई

Sunday, October 6, 2024 | October 06, 2024 Last Updated 2024-10-06T07:57:08Z
    Share
दहेज लोभियों के द्वारा की गई बहु की पिटाई

,, पीड़िता ने की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना किला के रहने वाले पंजाबी पुरा निवासी मोनी पुत्री मुरारी लाल ने बताया कि 2 में 2023 को उसका विवाह रामबली कॉलोनी निवासी कासगंज के विशाल माथुर पुत्र यात्रा के साथ हुआ था किंतु कुछ समय बचने के

 बाद ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वीरता को परेशान करना शुरू कर दिया उसके विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरीके से मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने बताया कि 28 जून 2024 को उसने अपने पति, ससुर, सासु, देवर, आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

 जिसको लेकर पीड़िता एवं उसके माता-पिता के भी बयान दर्ज हो चुके हैं। पीड़िता मोनी ने बताया कि धाराओं के अनुसार आरोपियों को अब तक सजा भी हो जानी चाहिए, परंतु इस मुकदमे में विवेचक कोई भी रुचि नहीं ले रहे हैं ,विवेचक ने आरोपियों से रिश्वत ले ली है।

 आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसको धमकी दे रहे हैं पीड़िता के द्वारा कई बार कहने के बावजूद भी विवेचक ने नहीं कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की है । पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की मांग की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close