उपचुनाव से पहले मायावती को बहुत बड़ा झटका।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उपचुनाव से पहले मायावती को बहुत बड़ा झटका।

Saturday, October 5, 2024 | October 05, 2024 Last Updated 2024-10-06T04:11:50Z
    Share
उपचुनाव से पहले मायावती को बहुत बड़ा झटका।
खैर विधानसभा पर उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने बसपा को तगड़ा झटका दिया है । बसपा से 2022 में खैर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधु डॉ चारु केन शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस में शामिल हो गईं ।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने चारु केन को संगठन की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। अलका लांबा ने महिला कांग्रेस को मजबूत करने और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी की नीतियों को आगे बढ़ाने का आव्हान किया।

पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ चारू केन ने महिला कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी जी, दीदी प्रियंका गांधी जी के नारी न्याय के नारे से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ी हैं । उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में राष्ट्रीय स्तर पर और

यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, यह बड़े ही शर्म और चिंता की बात है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की प्रताड़ना के मामलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ सामने आता है। चारु केन ने कहा कि बेलगाम महंगाई ने महिलाओं की कमर तोड़कर रख दी है।

 महिलाओं को काम के हिसाब से समान वेतन भी नहीं मिल रहा, साफ-सफाई न होने और न्यूट्रीशन न मिलने की वजह से वे बीमार हो रही हैं।
चारु केन ने कहा कि कांग्रेस ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है। राहुल गांधी जी,

दीदी प्रियंका गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी महिलाओं को नेतृत्व देकर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और पार्टी के जरिए लोगो की सेवा करने के लिए जुड़ी हैं।


चारु केन के साथ इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजा भैया, कार्तिक चौधरी एड, रजनी चौधरी, सुधा शर्मा, रेखा सिंह, चंपा चौधरी, भुवनेंद्र सिंह चौधरी,

रमेश चंद प्रधान प्रेमपुर , पूरन सिंह भूरगढ़ी, कपिल मालान तकीपुर, शिवम बाल्यान नारायणपुर , अंकित डागर रंजीतगढ़ी, रामवीर सिंह मीरपुर , जयपाल सिंह जल्दगढ़ी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close