बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सदस्य नरेश चंद्र तथा बहजोई इंटर कॉलेज प्रबन्ध समिति के
उपाध्यक्ष लव मोहन और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी तथा बापू जी के स्वच्छता के सपने को साकार करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि आज ऐसे दो अनमोल रत्नों का जन्म इस देश में हुआ जिसमें एक अहिंसा के पुजारी बापू जी और दूसरे राष्ट्र हित में कड़े फैसले लेने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी थे। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम
आधिकारी डॉ. गीता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही विशेष हैं क्योंकि आज हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री का जन्मदिन हैं।
इन दोनों नेताओं ने हमारे देश के लिए अपना अहम योगदान दिया हैं। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक भगवान सिंह चौहान ने "बापू तेरी करनी पर बलिहारी" गीत गाकर गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। लव मोहन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए
गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अर्चना तथा बीए पंचम सेमेस्टर की छात्राएं दुर्गा और छवि ने "प्रदूषण मुक्त भारत" पर एक नाटक का आयोजन किया। इसके साथ ही बीए पंचम सेमेस्टर की छात्राएं फूलजहाँ, महक
, प्रिया और रजनी ने पृथ्वी, वायु, जल और वृक्ष बनकर प्रदूषण के लिए और मनुष्य इनको बर्बाद करने के ऊपर एक नाटक प्रस्तुत किया। इसके साथ ही "सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण" में जिन टीमों ने अधिक कचरा इक्कट्ठा किया उनको प्रमाण-
पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र अमित ने दुनिया से में हारा, तो आया तेरे द्वार गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के डॉ. बलवीर सिंह, मनोज कुमार यादव, दीप्ति रानी, संजय कुमार, सलोनी रस्तोगी, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, रामतीरथ, नेमपाल सिंह यादव, गौरव वार्ष्णेय, तृप्ति आर्य, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।