फैजगंज बेहटा की ओजश्वनी सेना में लेफ्टिनेंट बनीं
बदायूं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी ओजश्वनी ने कड़ी मेहनत और लगन से सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है।
गांव सिसरका निवासी सुधीर कुमार सिंह सेना में सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग में कार्यरत हैं। उनकी बेटी ओजश्वनी शुरू से ही पढ़ने में होनहार थी।
शुरुआती पढ़ाई के बाद ओजश्वनी ने आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। अब ओजश्वनी लेफ्टिनेंट बनीं तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को दिल्ली में पासिंग परेड हुई
तो वहां पर ओजश्वनी के माता पिता मौजूद रहे। बेटी के दादा जगभान सिंह प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं।