नेशनल जूडो प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
बहजोई: गिरिधि झारखंड में आयोजित सी बी एस ई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहजोई के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
कोच एकांत गुप्ता ने बताया कि झारखंड में आयोजित नेशनल जूडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया है
अंडर 11 आयु वर्ग के 40 किलो भार में संस्कार वार्ष्णेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया एवम अंडर 14 आयु वर्ग के 30 किलो भार वर्ग में रूद्र शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया तथा अंडर 14 बालिका वर्ग के 36 किलो भार वर्ग में नव्या गर्ग ने कांस्य पदक प्राप्त किया,
एवं 50 किलो भार वर्ग में आराध्या वाष्र्णेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि नेशनल स्तर की इस प्रतियोगिता में हमारे विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा की तथा
उनको पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया विद्यालय के चार खिलाड़ी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे जिन चारों खिलाड़ियों ने ही विद्यालय को कांस्य पदक जीत कर विद्यालय नगर एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।