सदर विधायक ने किया रामलीला मेले का उद्घाटन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सदर विधायक ने किया रामलीला मेले का उद्घाटन

Tuesday, October 15, 2024 | October 15, 2024 Last Updated 2024-10-15T12:31:50Z
    Share
सदर विधायक ने किया रामलीला मेले का उद्घाटन
इस्लामनगर। बदायूं। रामलीला महोत्सव में चल रहे मेले का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया । जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा भगवान राम जी का तिलक किया गया। वहीं रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों ने महेश चंद्र गुप्ता का जोरदार स्वागत फूल माला और पटका पहना कर किया।


महेश गुप्ता ने कहा कि रामलीला से भाइयों में प्रेम पितापुत्र का कर्तव्य आदि गुण को सीखना चाहिए। मंच का संचालन अतुल गुप्ता ने किया। रामलीला समिति की तरफ से महामंत्री अतुल गुप्ता ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। मेला उद्घाटन में भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार लीडर,


मेला अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह,बंटी गुप्ता, संजीव गुप्ता, गोपाल गुप्ता, राजवीर सिंह, मृदुल, देवेंद्र सभापति, दयाशंकर गुप्ता ,संदीप गुप्ता, संजीव वैश्य, गोविंद गुप्ता, नवीन कुमार समेत आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close