श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ मेला का समापन।केंद्रीय राज्यमंत्री संग क्षेत्रीय और सदर विधायक ने किया राजतिलक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ मेला का समापन।केंद्रीय राज्यमंत्री संग क्षेत्रीय और सदर विधायक ने किया राजतिलक

Sunday, October 27, 2024 | October 27, 2024 Last Updated 2024-10-27T10:51:57Z
    Share
श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ मेला का समापन।
केंद्रीय राज्यमंत्री संग क्षेत्रीय और सदर विधायक ने किया राजतिलक
मुजरिया=मुजरिया में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव का शनिवार रात श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया।दिन में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी मनाई गई।

      श्री रामलीला महोत्सव अलीगंज मुजरिया के समापन पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा,बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से राजतिलक समारोह का फीता काटकर शुभारंभ किया।

     विगत 17 अक्टूबर से चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में शनिवार को श्रीराम का राजतिलक करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में अनुकरण करते हुए अच्छे मार्ग पर चलने से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

     ग्रामीण क्षेत्र के मुजरिया मेले की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले सदभाव ओर भाईचारे का प्रतीक होते हैं।
   क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए आयोजन कमेटी का आभार व्यक्त किया।

      दिन में रावण का पुतला दहन कर विजयादशमी मनाई गई।क्षेत्र के इस परंपरागत मेले में खासतौर पर रावण दहन के दिन बहुत भारी भीड़ रहती है उसी हिसाब से शनिवार को दिन से ही आसपास के लोगों ने आकर मेले में रौनक बढ़ा दी।

      इस अवसर पर राजतिलक के मौके पर आयोजक सत्यपाल सिंह सोलंकी, विजयपाल सिंह,रंजीत सोलंकी,योगेंद्र यादव,ओमकार सिंह,जबर सिंह,वीरपाल सिंह, सोनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

     इससे पहले संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमां बांध दी।
    इधर रात में झूले की एक पालकी टूटकर गिर जाने से 5 बालकों के चोटें आईं जिसमें दो गंभीर घायल हुए।

     घायल बालकों के परिजन बदायूं निजी अस्पताल ले गए।एक बालक अवधेश यादव पुत्र अशोक यादव मुजरिया को गंभीर हालत ने बदायूं भर्ती किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close