भाकियू चढूनी का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कुँवरगांव नगर अध्यक्ष इरफ़ान अहमद के प्लाट व रास्ते पर भूमाफियाओं द्वारा हुए अवैध कब्जे के खिलाफ धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
भाकियू के कुँवरगांव नगर अध्यक्ष के प्लाट व रास्ते पर कुँवरगांव निवासी भूमाफिया अनमोल गुप्ता व शंकर द्वारा निर्माण कर कब्ज़ा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत संगठन द्वारा सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों से की जा चुकी है। जब उन शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई
तो भाकियू ने मालवीय आवास ग्रह पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर दोपहर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने की बात कही। भाकियू ज़िलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा जब तक मांगें पूरी नहीं होती पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता धरना जारी रहेगा।
धरना स्थल पर मौजूद भाकियू के जिला प्रमुख महासचिव आसिम उमर ने मांग रखते हुए कहा पीड़ित इरफ़ान अहमद के परिवार के साथ ही धरना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गश्त होनी चाहिए जिससे पीड़ित व पीड़ित के परिवार के साथ कोई घटना घटित न हो।
धरने के नेतृत्व कर रहे ज़िला प्रभारी अजब सिंह ने बताया इरफ़ान अहमद के अलावा एक अन्य मामले में निर्दोष भाकियू कार्यकर्ताओं पर थाना अलापुर द्वारा एससी एक्ट का मुकदमा लिखा गया है। एससी एक्ट के पीड़ित कल से धरने पर बैठ कर न्याय की गुहार ज़िला प्रशासन से करेंगे।
ज़िला महासचिव सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा भूमाफियाओं ने एसओ कुँवरगांव से सांठगांठ कर अवैध कब्जे को अंजाम दिया है। तमाम बार शिकायत करने के बाद भी एसओ ने निर्माण कार्य को नहीं रुकवाया। राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण भूमि की पैमाइश नहीं हो रही है।
इस मौके पर भाकियू के इस्लाम नगर के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर सोबरन सिंह, बिल्सी तहसील अध्यक्ष इरशाद खां, सलारपुर ब्लॉक अध्यक्ष छोटे, जान मोहम्मद, चाँद मोहम्मद, अमर सिंह, आरिफ़ गाज़ी, शमा उमर, इरफ़ान अहमद,
मोहम्मद असलम, सोमवती, पंडित रामकुमार शर्मा, नेत्रपाल, भगवानदास, शेरसिंह यादव, अश्विनी कुमार, राजवीर, राकेश, कासिम अली, नाहिद परवीन, अमर सिंह, शाहिद अली, बबलू खां, बाबा ब्रजपाल दास त्यागी, ओमकार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सहित कई दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।