केन्द्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधियों व डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए चार करोड़ 18 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र

Notification

×

All labels

All Category

All labels

केन्द्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधियों व डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए चार करोड़ 18 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र

Tuesday, November 12, 2024 | November 12, 2024 Last Updated 2024-11-12T11:42:25Z
    Share
केन्द्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधियों व डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए चार करोड़ 18 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र
सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही
भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाने का कार्य कर रही सरकार
बदायूँ 12 नवम्बर। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, माननीय विधायक, जिलाध्यक्ष व जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने डायट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण
 आजीविका मिशन के 418 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए 4 करोड़ 18 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आयोजित उत्पाद प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी कहानी अपनी जुबानी कार्यक्रम अंतर्गत अपने अनुभवों को साझा किया


केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जनपद में लगभग 20000 स्वयं सहायता समूह है जिनसे करीब 2 लाख से अधिक दीदियां जुड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाने का कार्य किया जा रहा है और करीब 1 करोड़ से अधिक दीदियों को लखपति बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज की बेटियां सीमाओं की रक्षा करती हैं, फाइटर प्लेन चलती हैं व वंदे भारत ट्रेन चलती है। उन्होंने कहा कि सरकार के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला राष्ट्रपति है साथ ही जनपद में भी सर्वोच्च पद पर एक महिला जिलाधिकारी है। महिलाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। देश पर राज करने वाले अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प मा0 प्रधानमंत्री जी ने लिया है उसमे स्वयं सहायता समूह की दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। जिसका सीधा लाभ महिलाओं व उनके समूहों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में करीब 20000 स्वयं सहायता समूह है और सरकार ने देश की आधी आबादी महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री जी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी, द्रोण दीदी बनाने का कार्य किया है।


बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो कार्य समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता है। ग्रामीण परिवेश में भी उन्होंने तरक्की के मार्ग को प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने दो करोड़ स्वयं सहायता समूह की दीदियों को लखपति बनाने का अभियान चलाया है।

जिस पर शासन व प्रशासन स्तर पर कार्य किया जा रहा।
 जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार से महिला सशक्तिकरण का एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों में मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

 उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस मिशन शक्ति कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेने व योजनाओं का लाभ लेने का आवाहन भी किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य बैंक अधिकारी व बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close