संभल में हिंसा- पथराव,आगजनी में दो की मौत 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संभल में हिंसा- पथराव,आगजनी में दो की मौत 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

Sunday, November 24, 2024 | November 24, 2024 Last Updated 2024-11-24T10:49:21Z
    Share
संभल में हिंसा- पथराव,आगजनी में दो की मौत 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
संभल में मस्जिद पर दोबारा सर्वे को लेकर हुए पर विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। सर्वे के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी कर दी। जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में 25 से अधिक पुलिस कर्मी और दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। वही दो लोगों की माैत की खबर है।———

————–
अखिलेश यादव बोले, सरकार है संभल में हुई हिंसा की जिम्मेदार ।
जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसक घटना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर घटना है। मस्जिद का सर्वे पहले ही हो चुका था लेकिन जानबूझकर सुबह फिर से सर्वे टीम को भेजा गया।
ताकि माहौल खराब हो सके और चुनावी मुद्दों पर चर्चा न हो पाए। सूचना है कि कई लोग घायल हो गए हैं और दो युवक की जान चली गई है। अखिलेश ने इस घटना को बीजेपी सरकार और प्रशासन की साजिश करार दिया। कहा कि जो कुछ भी हुआ वह प्रशासन की तरफ से हुआ है ———————

मौलाना शहाबुद्दीन बोले- शांति बनाए रखें। मस्जिद की लड़ाई वह कानून के अनुसार मजबूती से लड़ेंगे। फिलहाल शांति बनाए रखें।——————–
कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि पुलिस के कई वाहन फूंक डाले गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इस बीच हालात पर काबू पाने के लिए एसपी संभल, कृष्ण बिश्नोई सड़क पर उतर आए। एक वीडियो में वह भीड़ में शामिल उपद्रवियों को समझाते हुए नजर आए

प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार- मायावती ।
संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए हिंसक बवाल पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि उपचुनावों के अप्रत्याशित परिणामों के बाद मुरादाबाद मंडल, खासकर संभल जिले में तनाव था।
ऐसे हालात में यूपी सरकार और प्रशासन को मस्जिद-मंदिर विवाद के सर्वे को शांति से आगे बढ़ाना चाहिए था। आज जो बवाल और हिंसा हुई, उसके लिए यूपी सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। यह अत्यंत निंदनीय है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close