26 वें दिन न्याय की आस में भाकियू (चढूनी)का धरना जारी‌‌।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

26 वें दिन न्याय की आस में भाकियू (चढूनी)का धरना जारी‌‌।

Wednesday, November 6, 2024 | November 06, 2024 Last Updated 2024-11-06T13:31:04Z
    Share
26 वें दिन न्याय की आस में भाकियू (चढूनी)का धरना जारी‌‌।
बदायूँ। भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं का मालवीय आवास ग्रह पर छव्वीस वें दिन भी धरना स्थल पर कोई सुनने नहीं पहुंचा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी। किसानों का अनिश्चित कालीन धरना जारी।

भाकियू (चढूनी) के कुँवरगांव नगर अध्यक्ष इरफान अहमद की ज़मीन पर हुए अवैध कब्जे को तमाम शिकायतों के बावजूद न तो अभी तक ज़मीं दोज़ किया गया न ही भूमाफियाओं पर कोई मुकदमा पंजीकृत हुआ है। न ही राजस्व विभाग ने अब तक कोई पैमाइश की है।

पूर्व में धरने पर बैठे इरफान को आश्वासन देकर धरने से हटा दिया। जब कोई कार्य नहीं हुए तब 26 वें दिन भी सिस्टम के खिलाफ धरना बदस्तूर जारी रहा।
धरने का नेतृत्व कर रहे जिला प्रभारी अजब सिंह राजपूत ने कहा 26 दिन से कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं।

 सभी अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला होते हुए भी किसी भी उच्च अधिकारी ने किसानों को सुनना ज़रूरी नहीं समझ रहा है। ऐसी कार्यशैली के कारण ही आज किसान दुःखी है। किसानों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया हमारे कार्यकर्ता इंसाफ़ के लिए काफी समय से शांतिपूर्वक ढंग से धरना दे रहे हैं। क्या पूरे जनपद में ऐसा कोई अधिकारी नहीं है जो कार्यकर्ताओं को इंसाफ दे सके। जल्द ही वड़े आंदोलन की सूचना दे दी जाएगी।

जिला महासचिव सुरेश चंद गुप्ता ने कहा जब तक कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिलता है संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। इरफान ने प्लांट अपने प्लाट पर 150 पेड अपने हाथों से लगाए हुए हैं माफिया ने पेड़ों पर भी कब्जा कर रखा है ।इस संबंध में चढ़ूंनी के वरिष्ठ पदाधिकारीऔ के संज्ञान में है।

इस मौके पर धरना स्थल पर आरिफ रजा,रहिस , राजेन्द्र सिंह, रघु लाला, प्रवेंद्र ठाकुर, रामेश्वर, कृष्ण अवतार शाक्य, रमेश फौजी ,राम जान मो०, रामदास , नसीम वेगम,किस्मा वी ,ओम कार, छेदालाल, देवीसिंह, सिद्धार्थ, भुवनेश यादव , रामनिवास यादव, चांद मोहम्मद आदि लोग उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close