ट्रेडिंग के बहाने लगाया 3 लाख42000 का चुना।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
ट्रेडिंग करने के बहाने एक व्यक्ति ने एक व्यक्ति से 342000 की ठगी कर ली ।पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी तो पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी प्रथम पंकज कुमार श्रीवास्तव से इस बाबत शिकायत की ,क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना विशालगंज क्षेत्र के ग्राम ढाका निवासी राजवीर सिंह ने क्षेत्राधिकार को बताया कि आनंद आश्रम के पास रहने वाले आलोक रस्तोगी से उसकी जान पहचान है आलोक रस्तोगी ने उनसे कहा कि वह फॉरेस्ट ट्रेंनिंग का काम करता है उसमें वह जितने रुपए लगाएगा उसका दो प्रतिशत के हिसाब से प्रतिदिन आपको वापस मिलेगा मैं
आलोक की बातों में आ गया और आलोक रस्तोगी को कई बार में 3 लाख 42000 दे दिए। लेकिन जब उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ तब उन्होंने आरोप से अपने पैसे वापस मांगे तो वह कल में कॉल करने लगा।
इस बाबत प्रार्थी ने कोतवाली बरेली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जहां आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।