बदायूं जेल में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से मुलाकात करने पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव
बदायूं : पूर्व विधायक बिसौली कुशाग्र सागर के पिता, योगेंद्र सागर से, मुलाकात करने बदायूं जेल पहुंचे, अभिनेता राजपाल यादव, अभिनेता ने सागर परिवार से बताएं, पारिवारिक घरेलू संबंध
बदायूं में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला जेल पहुंचे। उन्होंने बिल्सी से विधायक रहे योगेंद्र सागर से जेल में मुलाकात की। करीब एक घंटा मुलाकात के बाद जेल से निकले राजपाल यादव ने कहा कि पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं।
जब हम पढ़ते थे तो लखनऊ में परिवार की तरह रहते थे। सागर परिवार से 35 साल पुराना रिश्ता है। यही वजह है कि उनसे मिलने यहां जेल में आया हूं। पूर्व विधायक के जीवन में आए उतार-चढ़ावों को लेकर कहा कि हम भले ही उनसे न मिल सकें, लेकिन लगातार परिवार के संपर्क में हूं।
बदायूं से होकर बरेली पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि रुहेलखंड जल, जंगल-जमीन, पहाड़ी और पर्यावरण से ओतप्रोत है। यहां शत प्रतिशत फिल्म सिटी बनने की संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि रुहेलखंड में फिल्म सिटी बने। इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कई फिल्म सिटी हैं, लेकिन राजपाल यादव की मदर फिल्म सिटी गोरेगांव ईस्ट मुंबई ही रहेगी।