पूर्व मंत्री महेशचंद्र गुप्ता के रिश्तेदार सर्राफ का घर में लटका मिला शव
बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार में हुई घटना, बड़ी संख्या में जुटे व्यापारी
बिल्सी। बदायूं ।मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार निवासी सराफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय (40) का शव बुधवार को घर में फंदे से लटकता मिला। सराफा व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर पूरे नगर में फैल गई। बड़ी संख्या में व्यापारी और लोग मौके पर पहुंच गए। सराफा व्यवसायी पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का रिश्तेदार है।
पूर्व राज्यमंत्री भी सुबह ही मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कीसराफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय का शव बुधवार की सुबह घर पर पहली मंजिल पर बने एक हॉल में फंदे से लटकता मिला। बिजली के एक तार से शव लटका हुआ था। उस समय घर पर उनकी मां राजेश्वरी देवी मौजूद थीं।
मां ने बेटे का शव फंदे से लटकता देखा तो शोर मचा दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए।सराफ की मौत की खबर कुछ ही देर में पूरे नगर में फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। खबर मिलते ही सराफ के रिश्तेदार पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता भी बिल्सी पहुंच गए।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना आया है। अमित ने आत्महत्या क्यों की यह बात घरवाले भी नहीं बता पा रहे।