पंखे की सफाई करते समय करंट लगने से किशोरी की मौत
बिल्सी। बदायूं ।गांव वैन में बृहस्पतिवार को बिजली के पंखे की सफाई करते समय लगे करंट से एक किशोरी की मौत हो गई।
गांव निवासी किसान राजपाल सिंह यादव की 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका बृहस्पतिवार की दोपहर घर में रखे बिजली के पंखे की सफाई कर रही। तभी अचानक से उसे करंट लग गया।
हादसे के दौरान घर में कोई नहीं था। प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। खेत पर गए माता-पिता जब वापस लौटे तो उन्होंने प्रियंका का शव जमीन पर पड़ा देखा।
घटना के बाद घर पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। प्रियंका को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डाक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।