बदायूं। दिवाली के बाद अब परिवहन निगम की दूसरी परीक्षा भैया दूज पर होगी। रविवार को तीन नवंबर को भैया दूज है। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब लोकल रूटों पर ज्यादा बसें लगाई जाएंगी।एआरएम अजय सिंह ने बताया
कि भैया दूज के लिए लोकल रूट पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही बरेली के लिए भी करीब बदायूं डिपो की 35 बसें लगाई जाएंगी जबकि अन्य डिपो की बसें भी मौजूद रहेंगी। बरेली के लिए हर आधे घंटे में बस मिलेगी।
दिल्ली रूट पर भी करीब 60 से 70 बसें चलेंगी।इधर दीपावली पर रोडवेज बसों की व्यवस्था काफी बेहतर रही। सबसे ज्यादा दिल्ली रूट पर बसें चली। दिल्ली रूट की बसों का एक-एक फेरा बढ़ा दिया गया था। दिवाली पर दूसरे दिन भी शुक्रवार को भीड़ देखी गई।
हालांकि पिछले तीन-चार दिन की अपेक्षा भीड़ कुछ कम थी। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि शनिवार से फिर भीड़ शुरू हो जाएगी।