चार सीटों पर मतदान खत्म, सबसे ज्यादा बेलागंज में वोटिंग ।
बिहार की चार महत्वपूर्ण सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो गया ।चारों सिट विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई है इनमें से तीन सिट मुख्य विपक्षी पार्टी राजद और एक राजग की है।
5: बजे तक 51. 36 प्रतिशत मतदान होने की संभावना है।--
चारों विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है 5 बजे तक 51.36 प्रतिशत मतदान हुआ सबसे अधिक बेलागंज 53.4% , इसके बाद रामगढ़ में 52.40% , तरारी में 50% और इमामगंज में 49.72% मतदान हुआ।
सबसे सनसनीखेज मामला रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ही शराब से भरे टैंकर को जप्त किया गया है।
औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुमार कुशवाहा ने अपना मत देकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम तो कहेंगे कि मैंने अपना मतदान कर लिया अभी उपचुनाव में कोई मतदाता बंधु -भाई छूटे हुए हैं तो देर ना करें शीघ्र जाकर अपना मत का प्रयोग करें।
मौके पर सांसद महोदय ने कहा कि गया जिले के दोनों विधानसभा मे जिस तरह का रुझान है, निश्चित तौर पर दोनों विधानसभा के महान मतदाता मलिक लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन जिस तरह से देश के संवैधानिक संस्थानों पर हमले हुए हैं उसे देखते हुए जनता ने अपना जनमत संविधान बचाने के लिए वोट कर रहे हैं।
आम मतदाता ने उपचुनाव में कई गांव में किया मतदान का बहिष्कार, कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान दुर्गावती प्रखंड के कई गांव में बुनियादी , प्राइमरी सुविधाओं की अनदेखी के विरोध में मतदान न करने का निर्णय लिया।
दूघरा और खंडसरा गांव के लोगों ने बुधवार को अपनी बूथ पर मतदान का बहिष्कार किया। जैसे ही यह समाचार राजनीतिक दलों और प्रशासन महकमे को मिला तो हड़कंप मच गया।
दुघरा गांव के बूथ नंबर 108 पर ग्रामीणों ने पुल नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए मतदान का विरोध किया।