ककोडा मेला – आज होगा विधिवत उदघाटन, कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान कल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ककोडा मेला – आज होगा विधिवत उदघाटन, कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान कल

Thursday, November 14, 2024 | November 14, 2024 Last Updated 2024-11-14T10:29:21Z
    Share
ककोडा मेला – आज होगा विधिवत उदघाटन, कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान कल
बदांयू 14 नवंबर।कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ककोडा मेले का आज दोपहर में विधिवत उदघाटन होगा। वही मुख्य स्नान कल होगा। मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। देर रात तक श्रृद्धालु अपने अपने वाहनों से मेला का रुख कर रहे हैं ।

 सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चाक चौबंद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर 15 नवंबर को मुख्य गंगा स्नान होगा। इसके लिए श्रद्धालुओं का ककोडा मेले में पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं, ज्यादातर श्रद्धालु शुक्रवार को भी पहुंचेंगे।

कार्तिक पूर्णिमा पर रूहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले ऐतिहासिक मेले के मुख्य स्नान से एक दिन पहले चतुर्दशी पर मेला के ज्यादातर राउटी व टेंट फुल नजर आऐ। ककोडा मेला पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा मेला माना जाता है।


यहां मुरादाबाद, बरेली, कासगंज , गंजडुंडवारा, पीलीभीत , शाहजहांपुर, बदायूं के अलावा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के श्रद्धालु गंगा स्नान को बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। मेला में खेल तमाशे, चाट पकौड़ी, झूले,सर्कस,

लाठी-डंडे, लकड़ी के सामान की दुकाने सज चुकी है। वही सुरक्षा का भी जबरदस्त बंदोबस्त किया गया है। अस्पताल में चिकित्सक भी उपलब्ध मिलेंगे। वही खोया-पाया को स्काउट गाइड का केम्प भी लग चुका है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close