जिंदगी का अंतिम सफर: एक बाइक पर खरीदारी को निकले चार भाई, दो की दर्दनाक मौत. दो अस्पताल में लड़ रहे जंग
मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर बाइक सवार चार किशोर को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
और घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर शनिवार शाम एक ही बाइक पर सवार चार किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो सगे भाई विशाल (15) और निहाल (12) की मौत हो गई, जबकि दोनों चचेरे भाई सिद्धार्थ और सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि दोनों घायल भाइयों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार की शाम पांच बजे मुरादाबाद-बरेली हाईवे स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास रिलायंस पंप के सामने पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई।