बिसौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन व एसडीएम ने सुनी जन शिकायतें

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन व एसडीएम ने सुनी जन शिकायतें

Monday, November 18, 2024 | November 18, 2024 Last Updated 2024-11-18T15:03:28Z
    Share
बिसौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन व एसडीएम ने सुनी जन शिकायतें
बिसौली । शनिवार को होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस अवकाश के चलते आज सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें एडीएम प्रशासन व उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्र अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों ने फरियादियों की जन शिकायतें सुनी ।
आज सोमवार को बिसौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम प्रशासन अरुण कुमार व बिसौली उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा बिसौली पुलिस क्षेत्र अधिकारी अजय कुमार भदौरिया ने फरियादियों की शिकायतें

सुनकर कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया ।तथा अन्य शिकायतों का तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समय के साथ गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। तथा जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व की टीम बनाकर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
पैगा भीकमपुर निवासी रामभजन ने अपने शिकायती पत्र मे कहा गाटा संख्या 299 का रकवा 1• 226 हे॰ गाटा संख्या से 293 का रकवा 0•126 हेक्टेयर 313 का रकवा 0•013 हेक्टेयर है । जिसमे प्रार्थी व प्रार्थी का भाई एक वटा दो भाग का मालिक है । भूमि पर ग्राम जरारा निवासी कुछ दबंग किस्म के लोग खेत बोने नही दे रहे हैं ।

 कई बार सम्पूर्ण समाधान दिवस मे शिकायत की है।
इस मौके पर बदायूं एडीएम प्रशासन अरुण कुमार बिसौली उप जिलाधिकारी राशि कृष्ण बिसौली पुलिस क्षेत्र अधिकारी अजय कुमार भदौरिया तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला नायव तहसीलदार गिरजा शंकर यादव,खंड विकास अधिकारी बजीरगंज शैली गौविल ,क्राइम इंस्पेक्टर महेंद्र पाल,हरविलास यादव,विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close