भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत महेश्वरी भवन सहसवान में पत्रकारों से रूबरू हुए
सहसवान:-बदायूं से सहसवान में 24 नवंबर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत महेश्वरी भवन सहसवान में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने मेंथा सिंथेटिक पर कहा इसका व्यापार संभल और बदायूं में किसानों के लिए वरदान था। नगदी फसल थी। बैंक के रूप में रहता था जब जरूरत होती थी किसान अपना मेंथा का तेल बेच लेता था। तेल की चोरी भी होती थी विदेश से नकली सिंथेटिक दाना
मंगाकर सरकार ने किसानों का दमन किया चौधरी टिकैत आज डीएपी पर भी जमकर बरसे उन्होंने कहा डीएपी खाद को किल्लत करने की सरकार की मनसा आखिर खेती क्यों लेट कराई जा रही है। गेहूं की फसल देरी हो रही है। शासन प्रशासन खाद उपलब्ध कराने में नाकाम है उन्होंने कहा किसानों को जैविक खेती पर आना होगा सरकार किसने की खेती को खत्म करने के लिए
अपनी चालें चल रही है। उन्होंने कर्ज वाले किसानों पर भी कहा किसानों की जमीन नीलाम की गई नीलम करने वाले और नीलामी लेने वाले की खैर नहीं होगी जमीन पर जमीन पर कब्जा नहीं लेने देंगे पत्रकारों से उन्होंने कहा पूरी प्रदेश देश में सरकार द्वारा सरकारी भारतीय किसान यूनियन बना दी हैं। ताकि किसानों को गुमराह किया जा सके। लेकिन किसान गुमराह होने से बच्चे यह जो संगठन खड़े किए गए हैं।
सिर्फ धोखा देने के लिए खड़े हैं। इनका कोई वजूद नहीं मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने 2 मार्च के लिए उन्होंने एक शादी समारोह के लिए दावत दे दी उन्होंने कहा 2 मार्च को बदायूं जरूर आऊंगा भारतीय
किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता के घर में एक शादी समारोह होना है तो 2 मार्च के लिए होगा। इसके लिए अभी से आग्रह किया गया है 2 मार्च कहीं की भी तारीख निश्चित ना की जाए। टिकैत जी की सहमति मिल गई है।