ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये गये।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये गये।

Thursday, November 21, 2024 | November 21, 2024 Last Updated 2024-11-21T14:11:32Z
    Share
ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये गये।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का अधिवेशन रोटरी भवन बरेली मे आयोजित किया गया।अधिवेशन मे अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष बनवाली लाल पाठक ने ब्राह्मण शिरोमणि भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का

 उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने पं अमन मयंक शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया एवं मनोनयन पत्र प्रदान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि पं अमन मयंक शर्मा ने हमेशा ब्राह्मण समाज के साथ ही साथ सर्व समाज के लाचार ,बेबस एवं मजबूर लोगो की सेवा की है।ब्राह्मण समाज को पं अमन मयंक शर्मा जैसी शख्सियतों पर गर्व है।प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने कहा कि पं अमन मयंक शर्मा हमेशा ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत रहते है।

अमन मयंक शर्मा ब्राह्मण समाज के साथ ही साथ सर्व समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नही होने देते है।अखिलभारतीय ब्राह्मण महासभा पं अमन मयंक शर्मा को उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर गौरवान्वित है।इधर बदायूं मे पं अमन मयंक शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का प्रदेश

उपाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही मोहल्ला चौबे स्थित अमन हॉउस पर पं अमन मयंक शर्मा के समर्थको ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर एवं आतिशबाजी छोड़कर जश्न मनाया एवं पं अमन मयंक शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया एवं बधाई दी।इस अवसर पर गौरव पाठक,


रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,निशांत पाठक,पीयूष शर्मा,अशोक गुप्ता,रमेश गुप्ता,दिनेश गुप्ता,आस मोहम्मद,सुधीर यादव ,
लक्ष्य पाण्डेय,हरिओम मिश्रा,अभिषेक शर्मा सहित दर्जनों प्रबुद्द नागरिक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close