सौ मीटर दौड़ में रूबी व श्यामवीर ने मारी बाजी
बिल्सी। बदायूं ।गांव हैदलपुर स्थित संविलियन स्कूल मैदान पर शनिवार को आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग के उच्च प्राथमिक विद्यालय भतरी गोवर्धनपुर की रूबी,
बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरासौल जसा के श्यामवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।200 मीटर दौड़ में अंशुल, विनय कुमार और अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सनी देओल, विनय कुमार, सोमेंद्र व वंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी में बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बेहटा जवी अव्वल रहा।लंबी कूद में सिमर्रा भोजपुर के दीपेश, वंदना, अंशु, अमन अल्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विजयी रहे सभी प्रतिभागी बच्चों को बीईओ गौतम प्रकाश, सुशील चौधरी, राधाबल्लभ
, किरण सिंह, बीना सिंह, अनुराय ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। कीर्ति सिंह, संक्रांति राणा, मनोज सक्सेना, सचिन भारद्वाज, शैलेश प्रताप सिंह, दिवाकर मिश्रा, अमित ओझा, अजीत रस्तोगी, रमन कुमार, अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।