उझानी में पुलिस व नपा प्रशासन की कमी के चलते रोज़ लगता है जाम- आऐ दिन होती हे चिक-चिक
उझानी बदांयू 18 नवंबर। उझानी नगर के हर रोड पर लगने वाला जाम अब राहगीरों की मुश्किलों का सबब बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की कमी के चलते आऐ दिन राहगीरों व ई-रिक्शा चालकों व दुकानदारों से जाम को लेकर चिक-चिक होती है।
कोतवाली पुलिस नगर में लगने वाले जाम को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी होमगार्ड्स के जिम्मे छोड देता है। भले ही पुलिस की गाड़ी व ऐंवुलेंस जाम में क्यों ना फंसी हो। नगर पालिका प्रशासन भी कभी दुकानदारों को दुकानों के सामने से सामान हटाने को नहीं कहता। शहर के स्टेशन रोड, बिल्सी रोड, शापिंग सेंटर, बदायूं रोड ,
हलवाई चौक चोराहा सभी जाम की जद में नजर आते हैं। वही सबसे ज्यादा जाम कछला रोड पर घंटाघर चोराहे से लेकर आफाक तिराहे तक रहता है । जहां पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया है। कोई स्कूल की बस नहीं जिसमें सवार बच्चों को जाम से दो-चार ना होना पडें। पुलिस प्रशासन हो या नगर पालिका प्रशासन कोई देखने व सुनने को तैयार नहीं जाम लगता है
तो लगता रहे। होमगार्ड्स से जनता डरती नहीं अगर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगे तो कुछ हद तक जाम से निजात मिल सकती है। पालिका प्रशासन को चाहिए कि पुलिस की मदद से दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे लगे सामान जैसे
सिल्प, तख्त,व दुकानों के आगे लटके सामान को हटवाकर नगर की गंभीर होती जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाऐ।