खंडेलवाल कॉलेज बरेली में "माई भारत आउटरीच प्रोग्राम" का हुआ आयोजन
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली से राजीव कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बरेली खंडेलवाल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा "माय भारत आउट रीच" प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नव युवाओं को देश के प्रति उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और" माई भारत पोर्टल "पर अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण कर और दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि एन एन एस क्षेत्रीय निदेशक समृद्धि सक्सेना , एन एन एस न्यूज़ ऑफिसर लोकेंद्र सिंह, रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर सोमपाल सिंह, महाविद्यालय के महानिदेशक डॉक्टर अमरीश कुमार,
प्राचार्य डॉक्टर आरके सिंह और महाविद्यालय के शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को"माय भारत पोर्टल "से जोड़ना और उनको सरकारी योजनाओं एवं रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समृद्धि सक्सेना और विशिष्ट अतिथि लोकेंद्र सिंह एवं डॉक्टर सोमपाल सिंह ने पोर्टल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया ,महाविद्यालय के महानिदेशक डॉक्टर अमरेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प और स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे भेंटकर किया। इस अवसर पर एन एन एस स्वयंसेवी अभिषेक राठौर ने एक पीपीटी के माध्यम से माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया और उसके विभिन्न लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉक्टर आरके सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी डॉक्टर सविता सक्सेना ने किया ।कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों स्वयंसेवकों और विशेष रूप से डॉक्टर शिव स्वरूप शर्मा डॉक्टर कल्पना कटिहार और लेक्चरर रचना का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।"माई भारत आउट रीच प्रोग्राम" ने सेवाओं को देश की सेवा के लिए नए जोश और उत्साह के साथ प्रेषित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने केवल अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझा ,बल्कि देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।।