माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, चाक-चौबंद सुरक्षा के‌ बीच "राजगीर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स " में शुरू हुआ बिहार वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, चाक-चौबंद सुरक्षा के‌ बीच "राजगीर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स " में शुरू हुआ बिहार वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी ।

Monday, November 11, 2024 | November 11, 2024 Last Updated 2024-11-12T07:57:41Z
    Share

माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, चाक-चौबंद सुरक्षा के‌ बीच "राजगीर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स " में शुरू हुआ बिहार वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी ।
ज्ञान, पराक्रम, समरसता की पवित्र धरा एवं लोकतंत्र की जननी बिहार के नालंदा के राजगीर में , मैच भारत और मलेशिया के बीच संपन्न हुआ।इस मैच में भारत ने मलेशिया को 4-0 से पराजित कर दिया। इस मौके पर चीन की कैप्टन बोली ग्राउंड बेहतरीन, नहीं हुई कोई परेशानी।

पहली बार गौतम बुद्ध की धरती बिहार में इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है इसमें एशिया की 6 प्रमुख टीम में भाग ले रही है खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जापान ,दक्षिण कोरिया ,चीन थाईलैंड ,भारत और मलेशिया की टीम अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन की।

राजगीर स्पोर्ट्स कंपलेक्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। दर्शकों की सुविधा के लिए ईस्ट स्टैंड के गेट नंबर -3 को विशेष रूप से सजावट किया गया है। स्थानीय प्रशासन में सुरक्षा की बेहतरीन एवं पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

एशियाई महिला हॉकी चैंपियन ट्रॉफी के आयोजन ने खेल और स्वाद का अनोखा संगम प्रस्तुत किया है। खेल अकादमी परिसर में जहां एक और रोमांचक ,रोमांचकारी हॉकी मैच की गूंज सुनाई दे रही है।

15 विशेष फूड स्टॉल्स दर्शकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया है। 

इसमें प्रमुख आकर्षण का केंद्र दनियांवा का प्रसिद्ध मछली -चावल स्टॉल विशेष रूप से दर्शकों को अपनी ओर लुभा‌ रहा है। "₹120 में दो पीस मछली और एक प्लेट चावल की व्यवस्था की गई है ,जबकि 150 रुपए में एक बड़ा मछली पीस भरपेट चावल के साथ भरोसा जा रहा है"

स्टॉल पर राजमा, चाऊमीन, रोल और छोले भटूरे जैसे विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध है ,साथ दर्शकों की सुविधा के लिए चाय, काफी और सुधा डेरी की लस्सी -पेडे की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन में टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा शौचालय और पेयजल का भी व्यवस्था की गई है, खेल परिसर में लगाई गई हॉकी थीम पर आधारित सेल्फी प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र है।

बिहार महिला एशियाई चैंपियन ट्रॉफी राजगीर 2024 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1 बन पर और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगा इसके अलावा मैच डीडी स्पोर्ट्स पर भी प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा युटुब ,फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी देखने को मिलेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close