जिला येलो अलर्ट में , सुबह-शाम छाएगा घना कोहरा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला येलो अलर्ट में , सुबह-शाम छाएगा घना कोहरा

Tuesday, November 19, 2024 | November 19, 2024 Last Updated 2024-11-19T14:58:18Z
    Share
जिला येलो अलर्ट में , सुबह-शाम छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने जिले को येलो अलर्ट जारी किया

बदायूं शहर समेत पूरे जिले में सोमवार को दिनभर धुंध छाई रही। वहीं, मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह-शाम घना कोहरा छाने की संभावना है।पिछले चार-पांच दिनों से एकाएक मौसम पलटा। सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों को निकालने पर विवश कर दिया। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।


लेकिन सोमवार तड़के घना कोहरा व ठंडी हवा चल निकली।दिन में 11-12 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धुंध रही। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आलोक सागर ने मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close