शाहबाद- बिल्सी मार्ग पर स्थित सोत नदी के पुल पर फिर से भारी वाहनों के लिए आवागमन बंद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाहबाद- बिल्सी मार्ग पर स्थित सोत नदी के पुल पर फिर से भारी वाहनों के लिए आवागमन बंद

Tuesday, November 26, 2024 | November 26, 2024 Last Updated 2024-11-26T13:19:24Z
    Share
शाहबाद- बिल्सी मार्ग पर स्थित सोत नदी के पुल पर फिर से भारी वाहनों के लिए आवागमन बंद
बिसौली। बदायूं ।दातागंज में रामगंगा पर बने पुल पर हुए हादसे के बाद शाहबाद-बिल्सी मार्ग पर स्थित सोत नदी के पुल पर एक बार फिर से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। इसके लिए एसडीएम राशि कृष्णा के निर्देश पर तिरंगा चोक के नजदीक बिल्सी-इस्लामनगर मार्ग पर देर

 शाम को भारी वाहनों को रोकने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।बिल्सी-इस्लामनगर मार्ग पर स्थित सोत नदी का पुल पिछले दो वर्ष से जर्जर स्थिति में है। जो किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है।

पिछले वर्ष गन्ना के पेराई सत्र से पहले तहसील प्रशासन और लोनिवि ने ओवर हाइट ब्रेकर लगाकर भारी वाहनों का आवागमन रोकने का प्रयास किया था, लेकिन एक्सप्रेस वे के डंपर और ट्रकों ने अवरोधकों को हटाकर आवागमन बेरोकटोक जारी रखा।उधर,

लोनिवि और सेतु निगम ने चौदह करोड़ की लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जो अब तक स्वीकृत नहीं हुआ। उधर, इस जर्जर पुल से भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा। अभी पंद्रह दिन पूर्व गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले लोनिवि ने जगह-जगह अवरोधक लगाए थे,

 लेकिन लोगों ने उन्हें भी हटा दिया था।सोमवार की शाम प्रशासन ने भारी वाहनों काआवागमन रोकने के लिए पुलिस तैनात कर दी है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने कहा कि किसी कीमत पर भारी वाहनों को सोत नदी के पुल से नहीं निकलने दिया जाएगा। ऐसा प्रयास करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close