समस्त इच्छाओं की पूर्ति भगवान शिव से ही सम्भव हैं : निराला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

समस्त इच्छाओं की पूर्ति भगवान शिव से ही सम्भव हैं : निराला

Thursday, November 28, 2024 | November 28, 2024 Last Updated 2024-11-28T08:01:46Z
    Share
समस्त इच्छाओं की पूर्ति भगवान शिव से ही सम्भव हैं : निराला
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में प्राथमिक स्कूल के निकट मैदान पर चल रही शिव महापुराण कथा में आचार्य संत श्री निराला महाराज ने कहा है कि धनवान, पद‌वान, ज्ञान वान बन जाना सहज है लेकिन स्वयं में सहज सरल बन पाना बहुत कठिन है जब तक व्यक्ति सहज सरल नहीं बन पाता तब तक शिव कृपा का अधिकारी नहीं बन पाता।

व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति भगवान शिव से ही सम्भव हैं। भगवान शिव पञ्चानन हैं, प्रभु शिव को पूजा नित्य छ, वस्तुओं से करे स्नान से लेकर गन्ध, धूप, दीप, नैवेद्य एवं ताम्बूल क्यों कि जलाभिषेक से आत्मशुध्दि गन्ध दान से पुष्य, फल, नैवेध लगाने से आयु

की वृद्धि, दीपदान से ज्ञान, ताम्बूल से भोग को प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रध्दा विश्वास से भक्ति कर शिव जी से भक्ति एवं मुक्ति प्राप्त कर मानव जीवन में सहजता से सफलता से भव सागर से पार हो। इसीलिए भगवान मानव देह देता है। मानव देह भगवान से मिलने का साधन है।

 उपासना द्वारा आराधना कर निज क्रियाओं पर पश्चाताप कर पाप समूह को नष्ट कर शिव नाम जाप कर दुस्तर कष्टों से छुटकारा प्राप्त होगा। इसलिए सभी को शिव आराधना करनी चाहिए। इस मौके पर अंकित शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, रमेश चंद शर्मा, मंजू शर्मा, विकास शर्मा, जगमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close