भटपुरा के संविलियन विद्यालय बंद रहने के मामले में एबीएसए की रिपोर्ट पर बीएसए ने अध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण
बिसौली।बदायूं। तहसील क्षेत्र के गांव भटपुरा के संविलियन विद्यालय बंद रहने के मामले में सोमवार को बीएसए ने अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। रिपोर्ट व स्पष्टीकरण का मिलान करने के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।भटपुरा के संविलियन विद्यालय में प्रीति माहेश्वरी प्रधानाध्यापक हैं।
बीते बुधवार को उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिस कारण उन्होंने सुबह आठ बजे एबीएसए को अवगत कराया और स्कूल की चाभी अन्य अध्यापकों से ले जाने के लिए कहा। इस पर एबीएसए राजेंद्र प्रसाद ने अपने कार्यालय से कर्मचारी को स्कूल की चाभी लेकर विद्यालय भेजा, लेकिन वहां मौजूद अध्यापक मुकेश कुमार सिंह ने कर्मचारी भगवान सिंह से अभद्रता करते हुए
चाभी लेने से मना कर दिया।कर्मचारी ने कार्यालय पहुंचकर एबीएसए को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार को भेज दी थी।
सोमवार को उन्होंने तैनात अध्यापकों व शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि एबीएसए की रिपोर्ट मिली है। अब स्पष्टीकरण मिलने के बाद उनका पक्ष मिल जाएगा, इसके बाद दोनों का मिलान करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।