बरात में चले लात-घूंसे: फोटो खींचने को लेकर हुआ विवाद... मारपीट में कई लोग हुए जख्मी, लौट गई बरात

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरात में चले लात-घूंसे: फोटो खींचने को लेकर हुआ विवाद... मारपीट में कई लोग हुए जख्मी, लौट गई बरात

Saturday, November 23, 2024 | November 23, 2024 Last Updated 2024-11-23T16:52:04Z
    Share
संवाददाता सुमित कुमार 

बरात में चले लात-घूंसे: फोटो खींचने को लेकर हुआ विवाद... मारपीट में कई लोग हुए जख्मी, लौट गई बरात

नाश्ते के बाद जब जयमाला के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। उसी समय दूल्हे पक्ष के लड़कों ने लड़की पक्ष की लड़कियों के फोटो व वीडियो बनाने लगे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।


बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के ही एक गांव से शुक्रवार की शाम आई बरात में फोटो खींचने को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता समेत कई बरातियों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की। इस दौरान दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष से मिले सामान को लौटा दिया। बात न बनने पर बरात लौट गई।

थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को बैंड-बाजे के साथ बरात चढ़ाई गई। नाश्ते के बाद जब जयमाला के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। उसी समय दूल्हे पक्ष के लड़कों ने लड़की पक्ष के लड़कियों के फोटो व वीडियो बनाने लगे। इसी बात को लेकर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने एतराज जताया तो दोनों पक्ष में झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगों में लात-घूंसे चलने लगे। इसमें कुछ लोग
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close