भारी वाहनों के डायवर्जन का प्लान जारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारी वाहनों के डायवर्जन का प्लान जारी

Wednesday, November 13, 2024 | November 13, 2024 Last Updated 2024-11-13T14:10:44Z
    Share
भारी वाहनों के डायवर्जन का प्लान जारी 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेला मार्ग पर श्रद्धालुओं को सुगम यातायात व्यवस्था हेतु भारी वाहनों का डायवर्जन जनपद स्तर पर किया जा रहा है, जो की 13 नवंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे से आगामी 16 नवंबर 2024 की रात्रि 8:00 बजे तक लागू रहेगा। 

रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार जनपद बदायूं की ओर से कादरचौक होकर गंजडुंडवारा, अलीगंज, मैनपुरी की ओर जाने वाले हल्के व भारी वाहन जनपद बदायूं से उझानी, कासगंज होकर अपने गंतव्य को जाएंगे तथा मैनपुरी, गंजडुंडवारा की ओर से बदायूं आने वाले हल्के व भारी वाहन गंजडुंडवारा से सहावर, कासगंज, उझानी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 

अवगत कराया गया है कि प्रतिबंध मेला में आने जाने वाले वाहनों पर लागू नहीं होगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close