बिल्सी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 111 में से एक शिकायत का हुआ : निस्तारण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 111 में से एक शिकायत का हुआ : निस्तारण

Saturday, December 21, 2024 | December 21, 2024 Last Updated 2024-12-22T07:40:18Z
    Share
बिल्सी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 111 में से एक शिकायत का हुआ : निस्तारण

बिल्सी  माह के तीसरे शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार की मौजूदगी में आयोजित किया गया। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना। साथ ही समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों की समीक्षा भी की। इस दौरान यहां 111 शिकायती पत्र प्राप्त हुए।

 जिसमें से एक ही शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। सभी शिकायतों को संबंधित विभाग अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। यहां ज्यादातर शिकायतें राजस्व, बिजली, पूर्ति, भूमि विवाद से जुड़ी थी। इस मौके पर एसपीआरए केके सरोज,

 एसडीएम रिपुदमन सिंह, सीओ उमेश चंद्र, तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता, एनटी मोहित कुमार, बदन सिंह, बीडीओ सतीश चंद्र सैनी, एसडीओ शोएब अंसारी, बीईओ गौतम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close