विज़न 2026 के तहत मेडिकल कैंप का सफल आयोजन:

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विज़न 2026 के तहत मेडिकल कैंप का सफल आयोजन:

Sunday, December 8, 2024 | December 08, 2024 Last Updated 2024-12-08T12:55:38Z
    Share
विज़न 2026 के तहत मेडिकल कैंप का सफल आयोजन:
रामपुर । आज दिनांक 8 दिसंबर 2024: विज़न 2026 के तहत आज रामपुर में शाहनाई मंडप के पास स्थित दावाह सेंटर में एक मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप संकल्प अस्पताल, बरेली के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को मुफ़्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था।

इस अवसर पर डॉ. ख़ुशबू शर्मा (MBBS, MD, कैंसर स्पेशलिस्ट) ने अपनी सेवाएं दीं। नवेद अख़्तर और इमरान अंसारी (मार्केटिंग मैनेजर) ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि परवेज़ हुसैन और आकृति (नर्सिंग स्टाफ़) ने मरीज़ों की देखभाल में अहम योगदान दिया।

कैंप में लगभग 100 मरीज़ों ने आकर डाक्टर को दिखाया और निम्नलिखित सेवाएं मुफ्त प्राप्त कीं:

मुफ्त ओपीडी सेवा

2 दिन‌ की मुफ्त दवाइयां

बीपी, शुगर (RBS), और ईसीजी की जांच आदि जांचें मुफ्त रहीं।


इस कैंप के आयोजन में विज़न 2026 से क्वार्डिनेटर अबू ज़र, हस्सानुद्दीन खान और मास्टर अलीम लीगल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन के संस्थापक अनस नदीम व‌ उनकी टीम का तथा अल फलाह कोचिंग सेंटर से शाहबाज़ खान और सादाद खान का ,
वार्ड नंबर 36 के सभासद डॉ. ज़फर विशेष योगदान रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close