बिल्सी के दीननगर शेखपुर में 26 ने कराया ओटीएस : पांच लाख जमा कराए

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी के दीननगर शेखपुर में 26 ने कराया ओटीएस : पांच लाख जमा कराए

Monday, December 30, 2024 | December 30, 2024 Last Updated 2024-12-30T10:56:05Z
    Share
बिल्सी के दीननगर शेखपुर में 26 ने कराया ओटीएस : पांच लाख जमा कराए

बिल्सी। रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर में बिजली विभाग की ओर से चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत एक शिविर को आयोजित किया गया।

 जिसमें 26 लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपना ओटीएस में पंजीकरण कराया। साथ ही विभाग ने करीब पांच लाख रूपए की बकाया धनराशि भी जमा कराया। जेई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने वाली सरकार की ओर से एकमुश्त समाधान योजना

 (ओटीएस) चालू किया गया है। जिसमें बड़े बकाएदार अपना पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ उठा सकते है। बिल जमा करने में उनको सरचार्ज में छूट प्रदान की जाएगी।


 इस मौके पर राजेश कुमार, कुंवरपाल, प्रेमपाल, सूरजपाल, बाबूराम, अजय कुमार, विजय कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close