बिल्सी के गांव मिश्रीपुर शिविर में 46 ने कराया ओटीएस : साढ़े पांच लाख हुए जमा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी के गांव मिश्रीपुर शिविर में 46 ने कराया ओटीएस : साढ़े पांच लाख हुए जमा

Thursday, December 26, 2024 | December 26, 2024 Last Updated 2024-12-26T10:33:18Z
    Share
बिल्सी के गांव मिश्रीपुर शिविर में 46 ने कराया ओटीएस : साढ़े पांच लाख हुए जमा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया में राशन कोटेदार के आवास पर बुधवार को बिजली विभाग की ओर से एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा संचालित की जा रही एक मुश्त समाधान योजना के तहत यहां 46 लोगों ने पहुंचकर अपना ओटीएस में पंजीकरण कराया। जेई दिनेश कुमार ने बताया 

शिविर में 46 लोगों ने ओटीएस कराया। साथ ही यहां साढ़े पांच लाख रुपए की बकाया राशि भी जमा कराई गई। शिविर में बिजली संबंधी अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया

 गया। साथ ही उपभोक्ताओं सरकार की ओर चलाई जा रही ओटीएस योजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर राजेश कुमार, प्रेमपाल, सूरज पटेल, सुगरपाल, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close