।।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 579 जोड़ों के लिए सात फेरे,, और 127 मुस्लिम जोड़ों ने कहा - निकाह कबूल है
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
जनपद बरेली में आज शुक्रवार को बरेली क्लब ग्राउंड के मैदान में 699 जोड़ों सामूहिक विवाह कराया गया। बरेली क्लब ग्राउंड इस विवाह कार्यक्रम का गवाह बना। मौका था समाज कल्याण विभाग की ओर से
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम का, वैवाहिक कार्यक्रम में 579 जोड़ों ने साथ तेरे लिए जबकि 127 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कई ने कराया। वन विभाग के मंत्री डॉ अरुण कुमार और प्रशासनिक अधिकारियों ने नव दंपतियों को उपहार के साथ आशीर्वाद दिया।।
विवाह समारोह में सुबह 9:00 से ही जोड़े पहुंचने शुरू हो गए थे दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत वन मंत्री विधायक का अरुण कुमार एवं महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ एमपी आर्य, कैंट विधायक डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा, मंडल आयुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन राकेश पांडे ,जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, आदि ने कार्यक्रम की शुरुआत की। पंजाब में जहां एक और वैदिक मित्रों के बीच हिंदू जोड़े सात फेरे ले रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम जोड़े लिखा कबूल कर रहे थे।
इस वैवाहिक मौके पर वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का अभिनंदन करते हुए नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कहा कि आज जो जोड़े वैवाहिक जीवन में बने हैं वह हमेशा एक दूसरे का सम्मान करें आदर करें। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने नव विवाहित जोड़ों को बधाई दी, विधायक एमपी आर्य ने कहां की पूरा समाज शादी के बंधन पर टिका हुआ है, यह रिश्ता एक अटूट रिश्ता होता है। जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी कर कर सरकार में गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित विधान परिषद सदस्य कुमार महाराज सिंह ,विधायक संजीव अग्रवाल, बहोरनलाल मौर्य, चंद्रप्रकाश, डीपीओ मोनिका राणा, संजय सिंह, डीआईओएस देवकी सिंह समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर पांडे ,डीपीआरओ कमल किशोर ,जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी चमन सिंह, एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्य विकास सरकारी जग प्रवेश ने सभी वीडियो को निर्देश जारी किया कि जो जोड़े किसी कारणवश समझ में नहीं आप आए हैं या छूट गए हैं उनको इस योजना से वंचित नहीं किया जाएगा कल दिन शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ऐसे जोड़े शामिल हो सकते हैं।