।। IVRI के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के शिक्षक समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर नगर निगम बरेली पूर्ण तैयारी में जुट गया है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। इसके लिए नगर निगम ने
1.50 करोड रुपए से सड़क मरम्मत की योजना बनाई है राष्ट्रपति का दिसंबर के अंतिम या जनवरी के प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम की संभावना है ।
इसको देखते हुए निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण ,मरम्मत सहित कई अन्य कार्य की योजना बनाई है ।इस संबंध में अभियंताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।