शरदेंदु पाठक व ठा.रामवीर सिंह की देखरेख में मंडल अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई
बिसौली: नगर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पद के लिए लगभग 10 दावेदारों ने अपने अपने आवेदन दाखिल किये।
“संगठन पर्व~2024” के निमित्त मंडल बिसौली नगर के गेस्ट हाउस परिसर में मंडल चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष शरदेंदु पाठक जी एवं ठा.रामवीर सिंह एड. की देखरेख में मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरवाए गए
जिसमें बिसौली नगर से लगभग 10 व्यक्तियों ने आवेदन किया गया। इसी प्रकार ग्रामीण मंडल बिसौली के लिए भी मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी अनुज माहेश्वरी जी की उपस्थिति में लगभग 12 व्यक्तियों द्वारा अपने नामांकन पत्र भरे गए इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल रस्तोगी
मंडल अध्यक्ष बिसौली नगर मनोज गुप्ता बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नीतू पाल,मंडल पदाधिकारीगण,मोर्चा अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक एवं सम्मानित बूथ अध्यक्ष सक्रिय सदस्य आदि उपस्थित रहे।