एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल में भारत रतन श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल& कॉलेज गुरुप में आज 25 दिसंबर को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती हवन याद करके सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई ।
एम एस बी इंटरनेशनल स्कूल& कॉलेज में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर हवन यघ कर ग़रीब अशाहे व्यक्तियों को कंबल वितरित कर प्रोत्साहित किया
मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग स्थित निकट एन एच 58 टोल प्लाज़ा मोदीपुरम मेरठ मैं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर श्रीमती डॉ नीरु शर्मा ने
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन के विभिन्न अंशों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़ी अनेक स्मृतियों से सभी को अवगत कराया l
श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन आज भी भारत का जनसमूह उन्हें अपने एक महान राजनेता व सुशासन के प्रतीक के रूप में ही मानता हैं जिन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से देश विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनायी उन्होंने दुनिया को बता दिया पोखरण में परमाणु प्रशिक्षण करके आज का भारत एक अजये शक्ति है
MSB इंटरनेशनल स्कूल & कॉलेज के चेयरमैन अजय भारद्वाज ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे पूज्य पिताजी लोकतंत्र सेनानी पंडितमलखान सिंह भारद्वाज ने उनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भारतीय जनसंघ में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया जब हमारे पिता पंडित मलखान सिंह भारद्वाज जी भारतीय जनसंघ के टिकट पर सन 19- 74 में मेरठ की सरधना विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़े तब अटल बिहारी वाजपेयी जी उनके चुनाव प्रचार में आये
और हमारे गाँव भराला में ही रात्रि विश्राम किया और माता जी से सरसों का साग और मकके की रोटी बनवायी और मठठे के साथ भोजन किया पिताजी थोड़ी सी वोटो से चुनाव हार गये थे चुनाव हारने के बाद श्री अटल जी घर पर आये और कहा घबराने की बात नहीं कुछ दिन बाद ही श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पिता श्री मलखान सिंह भारद्वाज जी को जिला परिषद का सदस्य नामित कर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया जब हमारे पिताजी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दिल्ली प्रांत के प्रांत विस्तारक थे
तब भी श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और पिताजी साथ साथ काम करते थे आज हमारे बड़े भाई निवर्तमान राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला जी और हमारा परिवार श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी पूज्य पिताजी पंडित मलखान सिंह भारद्वाज जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और समाज में निरंतर सेवा कर रहे हैं इस अवसर पर MSB ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में 51 ग़रीब लोगों को कंबल वितरण कार प्रोत्साहित किया
कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रितिका राजीव भारद्वाज ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी से ससंबंधित अनेक स्मृतियों को विद्यार्थियों को बताया और उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया कि हमसबको पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उमेश कुमार शर्मा जी ने छात्र छात्राओं को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के व लोकतंत्र सेनानी मलखान सिंह भारद्वाज जी के विषय में बताया तथा प्रेरित किया
कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर डा राजीव भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ़ ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना भारद्वाज श्रीमती आभा शर्मा श्रीमती ममता शर्मा श्रीमती आभा चौहान श्रीमती विभा शर्मा रविंद्र शर्मा जी गौरव शर्मा जी आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया l